Baran News :- “शिक्षक पढ़ाएं राम बनाएँ, न कि रावण”: शिक्षा मंत्री दिलावर
रातडिया में पुस्तकालय भवन लोकार्पण, शिक्षकों की नियुक्ति और स्कूलों के उन्नयन की बड़ी घोषणाएं
- अंता। प्रदेश के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि “शिक्षक यदि समर्पण से पढ़ाएं तो बच्चा राम जैसा बन सकता है, लेकिन लापरवाही हुई तो वही बच्चा रावण भी बन सकता है।” वे शनिवार को महात्मा गांधी उच्च माध्यमिक विद्यालय, रातडिया में आयोजित पुस्तकालय भवन लोकार्पण समारोह को संबोधित कर रहे थे।