सुंडा गांव में खेत पर कृषि कार्य कर रही महिला की अचानक तबीयत बिगड़ने से हुई मौत, परिवार में छाया मातम
किशनगंज तहसील के रामपुरा सुंडा गांव में महिला खेत पर कृषि कार्य कर रही थी अचानक महिला की तबीयत बिगड़ गई और तबीयत बिगड़ने से महिला की मौत हो गई। सोमवार को मिली जानकारी के अनुसार हम आपको बता दे कि महिला संजू बाई पत्नी सोहनलाल माली खेत पर कृषि कार्य कर रही थी। यह घटना कृषि कार्य करने से हुई।
पुलिस चौकी प्रभारी राधेश्याम जी ने बताया कि संजू बाई पत्नी सोहनलाल माली जो कि खेत पर धान की फसल में कीटनाशक का छिड़काव कर रही थी। अचानक तबीयत बिगड़ गई परिवारजनों ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया वहां पर डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। परिवार में मातम छाया हुआ है।