कालाजी के बाग में वृक्षारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का दिया गया संदेश
छीपाबड़ौद (बारां):
छीपाबड़ौद तहसील क्षेत्र के ढांचा गांव स्थित कालाजी के बाग में शनिवार को वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में वृक्ष मित्र मंडल और कालाजी बाग विकास समिति के सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
अभियान का उद्देश्य कालाजी के बाग को हरा-भरा बनाना और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना रहा।
वृक्षों से जीवन का संदेश
इस अवसर पर वृक्ष मित्र मंडल के संयोजक गिरीश गोयल ने कहा:
“वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं। ये हमें शुद्ध ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, मिट्टी के कटाव को रोकते हैं और जलवायु परिवर्तन के असर को कम करते हैं। हमें प्रकृति को बचाने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए।”
कार्यक्रम में राजेन्द्र कुमार योगी ने बताया कि आज के अभियान में *नीम, पीपल, बरगद, आम, इमली, गुलर, बेलपत्र, गुलमोहर, जामुन, सिंदूर जैसे 50 से अधिक पौधे लगाए गए।
इस पुनीत कार्य में श्याम सुंदर मेहरा, पिटू यादव, अर्जुन यादव, बचलू गुर्जर, देवेंद्र यादव, सुरेंद्र यादव नेताजी, दिलराज, प्रमोद गोयल, दिनेश वैष्णव, आयुष गोयल, त्रिलोक टेलर, हिमांशु गर्ग, सोम गोयल, नितिन मंगल, भव्य योगी, ग्रंथ गोयल सहित अनेक सदस्यों का सक्रिय सहयोग रहा।
अब तक 500 से अधिक पौधे लगाए
वृक्ष मित्र मंडल की जानकारी के अनुसार, अब तक कालाजी के बाग और त्रिवेणी धाम समेल क्षेत्र में 500 से अधिक पौधे रोपित किए जा चुके हैं। कार्यक्रम ने क्षेत्र में पर्यावरणजा गरूकता को नई दिशा दी है।