Baran News:- हरनावदा जागीर लहसुन मंडी: बेस्ट क्वालिटी देशी और ऊटी लहसुन के भाव में उछाल, ₹10,900 तक पहुंचे रेट
छीपाबड़ौद (17 जुलाई)।
हरनावदा जागीर स्थित लहसुन मंडी में गुरुवार को कुल 9657 कट्टों (करीब 3862 क्विंटल) की आवक दर्ज की गई। व्यापार सामान्य रूप से सक्रिय रहा, लेकिन अच्छी क्वालिटी के लहसुन को खासा दाम मिला, जिससे किसानों के चेहरे खिले नजर आए।
देशी लहसुन की
बेस्ट क्वालिटी एवं फुल गोला माल ₹6400 से लेकर ₹8500-₹9200 प्रति क्विंटल तक बिका।
एवरेज क्वालिटी लहसुन ₹3215 से ₹5220-₹5705 तक रहा।
वहीं छोटे साइज का माल ₹2100 से ₹2705-₹2905 प्रति क्विंटल तक बिका।
ऊटी लहसुन ने एक बार फिर तेज़ी दिखाई, जिसकी कीमतें ₹3200 से सीधी ₹10400-₹10905 प्रति क्विंटल तक जा पहुंचीं।
मंडी में कुल 1009 ढेर और ट्रैक्टरों की नीलामी संपन्न हुई। व्यापारियों के अनुसार, लहसुन के भावों में लगातार हलचल बनी हुई है, लेकिन उत्तम क्वालिटी के माल को बेहतरीन दाम मिल रहे हैं, जिससे मंडी में सकारात्मक माहौल बना हुआ है।