बारां जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला कलेक्टर ने त्वरित कार्यवाही करते हुए डूबे क्षेत्र में फंसे 100 परिवारों को सुरक्षित निकालकर छात्रावास में शिफ्ट कराया।”-Baran News

Baran News -जिला कलेक्टर ने  बारिश से प्रभावित क्षेत्रों का  किया दौरा

जिला मुख्यालय। लगातार हो रही भारी बारिश के चलते जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। शनिवार को जिला कलेक्टर श्री रोहिताश्व सिंह तोमर ने बारिश से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर हालात का जायजा लिया।

कलेक्टर श्री तोमर ने अहमदी, अहमदा, हरिपुरा और मलोटी सहित कई ग्रामीण अंचलों में पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने स्थानीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

दौरे के दौरान कलेक्टर ने ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याएं भी सुनीं और आश्वस्त किया कि प्रशासन हर संभव मदद उपलब्ध कराएगा। उन्होंने जलभराव वाले क्षेत्रों में तत्काल राहत शिविर स्थापित करने और जरूरी संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, जिले में कुछ स्थानों पर भारी जलभराव की स्थिति बनी हुई है, जिसे नियंत्रित करने के लिए संबंधित विभागों को सक्रिय किया गया है।

जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे बारिश के दौरान सतर्क रहें और आवश्यकतानुसार प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

जिला  कलेक्टर ने  100 परिवारों। को  पेयजल , बिजली ,ओर  राशन जैसी मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा की।  नदियों  और तालाबों  पानी के भराओ।  वाले क्षेत्रों का निरक्षण भी किया से क्षतिग्रस्त पुलिया और  सड़कों की तत्काल  मरम्मत कराने के आदेश दिए

बारिश से डूबे क्षेत्र के 100 से अधिक परिवारों को बजरंगगढ़ के छात्रावास में अस्थाई  रूप से स्थानांतरित किया गया है। बारिश से प्रभावित  लोगों को राशन  की समग्री  की व्यवस्था उपलब्ध कराई

कलेक्टर ने अहमदी  बांध के निरक्षण के दौरान बांध  के बेस्ट वेयर को डाउन करने और विस्तार को कम करने के आदेश दिए  अहमद से अहमदी के कच्चे रास्ते पर तुरंत पक्का बनाया जाने का काम शुरू करने के आदेश दिए।
हरिपुरा और मलोटी में बिजली आपूर्ति बाधित हैं।  मलोटी में। बिजली के खंभे टूटने से व्यवस्था बहाल होने में 8- 10 दिन लग सकते है हरिपुरा में 18 शहरिया परिवारों को कोई सुरक्षित स्थान पर रखने के आदेश दिए जलदाय विभाग  को टैंकरों के माध्यम से दो घंटे के अंदर जल आपूर्ति सुनिश्चित करने को भी कहा

कलेक्टर ने  कहा कि प्रशासन। पूरी सतर्कता के साथ स्थिति पर निगरानी रखे हुए ओर प्रभावितो को हर संभव सहायता प्रदान कराई जा रही है  बारिश से हुएं नुकसान का तहसील स्तर पर सर्वे कर जल्दी सहायता राशि देने के आदेश दिए गए है। इस दौरान एसडीएम जबर सिंह सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद

Leave a Comment