Baran News – “गुरुवार को 1906 कट्टों की आवक, सरसों और मूंग में हल्की तेजी”

Baran News:- छीपाबड़ौद गौण अनाज मंडी: सरसों और मूंग में हल्की तेजी, 1906 कट्टों की आवक दर्ज

छीपाबड़ौद (गुरुवार)।

स्थानीय गौण अनाज मंडी में गुरुवार को कुल 1906 कट्टों की आवक दर्ज की गई। व्यापार सामान्य रूप से चलता रहा, वहीं किसानों की लगातार आवक बनी रही।

व्यापारी सोनू जैन के अनुसार, आज मंडी में प्रमुख जिंसों के भाव इस प्रकार रहे:

गेहूं: ₹2462 से ₹2572 प्रति क्विंटल

सोयाबीन: ₹3700 से ₹4425 प्रति क्विंटल

सरसों: ₹6475 से ₹6960 प्रति क्विंटल

धनिया: ₹6805 से ₹7250 प्रति क्विंटल

चना: ₹5460 से ₹5590 प्रति क्विंटल

मूंग: ₹5700 से ₹6950 प्रति क्विंटल

मंडी में कुछ जिंसों के भावों में स्थिरता देखी गई, वहीं सरसों और मूंग के भावों में हल्की तेजी रही। मौसम अनुकूल रहने से किसानों की भागीदारी भी अच्छी देखी गई, जिससे मंडी परिसर में दिनभर गतिविधियां बनी रहीं।

Leave a Comment