Baran News – 25 जून: हरनावदा लहसुन मंडी में स्थिरता, ऊटी लहसुन के भावों में आया उबाल!

Baran News – तहसील छीपाबड़ौद, हरनावदा जागीर मंडी में देशी लहसुन के भाव स्थिर, ऊटी लहसुन ने दिखाई हलचल

बुधवार, 25 जून 2025 को छीपाबड़ौद हरनावदा जागीर की लहसुन मंडी में मौजूद था। उस दिन देशी लहसुन के भाव पूरे दिन स्थिर बने रहे। मंडी में बेस्ट क्वालिटी और फुल गोला लहसुन 6755 से लेकर 8800–9600 रुपए प्रति क्विंटल तक बिका। एवरेज माल की कीमतें भी 4200 से लेकर 6200–6570 रुपए प्रति क्विंटल के बीच रही। छोटे साइज के माल के भाव 3155 से 4010 रुपए प्रति क्विंटल तक रहे।

ऊटी लहसुन की बात करें तो उसमें कुछ हलचल देखने को मिली। सुबह की नीलामी में भाव में करीब 5 रुपए की तेजी दर्ज की गई, लेकिन शाम होते-होते फिर वही 5 रुपए कम होकर दाम पहले जैसे ही हो गए। ऊटी का माल 4300 से लेकर 11000–11200 रुपए प्रति क्विंटल तक बिका।

इस दिन कुल 977 ढेरों और ट्रैक्टरों की नीलामी हुई और मंडी में 9338 कट्टे यानी लगभग 3735 क्विंटल की आवक दर्ज की गई। कुल मिलाकर व्यापार सामान्य रहा और किसानों को उनके माल के अनुसार सही दाम मिले।

Leave a Comment