Baran News:- छीपाबड़ौद मंडी रिपोर्ट: धनिया-मूंग में तेजी, अलसी और मक्का भाव स्थिर
छीपाबड़ौद (शनिवार)।
स्थानीय गौण अनाज मंडी में शनिवार को कुल 3850 कट्टियों की आवक दर्ज की गई। मौसम अनुकूल रहने से किसानों की आवक सुचारू रही और व्यापार में भी उत्साह देखने को मिला।
मंडी व्यापारी सोनू जैन के अनुसार, आज मंडी में धनिया और मूंग के भाव में अच्छी तेजी दर्ज की गई, जबकि मक्का और अलसी के भाव स्थिर रहे। किसानों और व्यापारियों दोनों के लिए दिन संतोषजनक रहा।
प्रमुख फसलों के भाव (₹ प्रति क्विंटल):
गेहूं: ₹2414 – ₹2564
सोयाबीन: ₹3500 – ₹4340
सरसों: ₹6375 – ₹6615
धनिया: ₹5605 – ₹7800
चना: ₹4855 – ₹5380
मूंग: ₹6400 – ₹7200
उड़द: ₹3905 – ₹4905
मक्का: ₹1950 – ₹2050
अलसी: ₹6745
व्यापारियों का मानना है कि आगामी सप्ताह में धनिया और मूंग की मांग बढ़ सकती है !!
Leave a Reply