Baran News :- लहसुन मंडी में जबरदस्त आवक, ऊटी और देशी दोनों में आई नरमी

Sonu Meena

Baran News :- हरनावदा जागीर लहसुन मंडी – शनिवार अपडेट

स्थान: छीपाबड़ौद उपखंड की हरनावदा जागीर मंडी

दिन: शनिवार | लहसुन की जबरदस्त आवक

कुल आवक: 6868 कट्टे = लगभग 2747 क्विंटल

हरनावदा जागीर लहसुन मंडी में शनिवार को रौनक भरा माहौल देखने को मिला। कुल 694 ढेर और ट्रैक्टरों की नीलामी के साथ व्यापार में अच्छी तेजी रही।

नीलामीकर्ता आर. पी. कुंची ने बताया:

देशी लहसुन (बेस्ट क्वालिटी व फुल गोला माल):- ₹5810 से ₹7900 प्रति क्विंटल

एवरेज देशी माल:- ₹3305 से ₹4800 | कुछ माल ₹5405 प्रति क्विंटल तक बिका

छोटे आकार का देशी लहसुन:-  ₹2300 से ₹3100 प्रति क्विंटल

ऊटी लहसुन:-

एवरेज से लेकर ऊंचे दर्जे के माल तक भाव

₹3200 से ₹11405 प्रति क्विंटल

भावों में गिरावट:

ऊटी लहसुन: ₹5–6/kg तक की कमी

देशी लहसुन: औसतन ₹5/kg तक की गिरावट

निष्कर्ष: – मंडी में आवक अच्छी रही, लेकिन बाजार में हल्की मंदी का असर भावों पर भी पड़ा। देशी व ऊटी दोनों किस्मों के लहसुन के दामों में मामूली गिरावट दर्ज की गई, जिससे व्यापारी व किसान दोनों सतर्क नजर आए।

Follow:
सोनू कुमार मीना एक अच्छे न्यूज लेखक है वह बहुत समय से न्यूज क्षेत्र में काम कर रहे है। वह वर्तमान में Baran samachar.com पर न्यूज लेखन का कार्य करते है।
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *