Baran News – छीपाबड़ौद मंडी में सरसों-धनिया के भाव चमके, मूंग में भी तेजी के संकेत

Sonu Meena

Baran News :- छीपाबड़ौद मंडी में सरसों-धनिया के भाव चमके, मूंग में भी तेजी के संकेत

छीपाबड़ौद (बारां) :- स्थानीय गौण अनाज मंडी में गुरुवार को कुल 4428 कट्टियों की आवक दर्ज की गई। प्रमुख जिंसों के भावों में जहां सरसों और धनिया ने मजबूती दिखाई, वहीं अन्य जिंसों के भावों में सामान्य स्थिरता बनी रही।

 

भाव इस प्रकार रहे:

  • गेहूं: ₹2302 – ₹2555 प्रति क्विंटल
  • मक्का: ₹1852 – ₹2011
  • सरसों: ₹5870 – ₹6480
  • सोयाबीन: ₹3710 – ₹4360
  • धनिया: ₹6650 – ₹7700
  • अलसी: ₹6710 – ₹6735
  • मूंग: ₹6205 – ₹6920
  • चना: ₹4005 – ₹5335 प्रति क्विंटल

व्यापारी सोनू जैन के अनुसार, सरसों और धनिया के भावों में मजबूती बनी हुई है। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में सरसों और मूंग में हल्की तेजी देखने को मिल सकती है, जबकि अन्य चीज़ों में फिलहाल स्थिरता बनी रहने की संभावना है।

किसानों को सलाह:

मंडी में उपज बेचते समय सही तौल और भाव की जानकारी अवश्य लें। व्यापार की पारदर्शिता और लाभ सुनिश्चित करने के लिए यह जरूरी है।

Follow:
सोनू कुमार मीना एक अच्छे न्यूज लेखक है वह बहुत समय से न्यूज क्षेत्र में काम कर रहे है। वह वर्तमान में Baran samachar.com पर न्यूज लेखन का कार्य करते है।
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *