Baran News – मानवता की मिसाल: ग्रामीणों ने बचाई मासूम हिरण की जान

Baran News :- मोठपुर(कवाई), उम्मेदगंज के माल में सयान कर रहे थे हिरण का शिकार, ग्रामीणों ने बचाया

 

मोठपुर (कवाई), बुधवार: मोठपुर क्षेत्र के उम्मेदगंज के माल में बुधवार को कुछ सयान एक हिरण का शिकार कर रहे थे। इसी दौरान मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायल अवस्था में हिरण को बचाया और तुरंत ही इसकी सूचना स्थानीय पुलिस व वन विभाग को दी।

 

थानाधिकारी मांगीलाल सुमन ने बताया कि ग्रामीणों से सूचना मिलने पर फॉरेस्ट टीम को मौके पर बुलाया गया। घायल हिरण को प्राथमिक उपचार के लिए फॉरेस्ट टीम के साथ रवाना किया गया है।

Leave a Comment